Vastu Tips: घर में लगाएं ये खुशबूदार फूल, घर में आएगी खुशहाली
By Shailendra Kumar
2023-04-18, 10:16 IST
naidunia.com
फूलों से सकारात्मक ऊर्जा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखे पेड़-पौधों का घर की सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली पर काफी प्रभाव पड़ता है।
घर में लगाएं खुशबूदार फूल
वास्तु में कुछ कुछ खुशबूदार फूलों को लगाना बहुत शुभ होता है। इन पौधों से घर में सुख-समृद्धि आती है।
गुलाब का फूल
वास्तु के अनुसार घर में गुलाब का फूल लगाने से बहुत शुभ परिणाम मिलते हैं। इस फूल को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।
लक्ष्मी को प्रिय
गुलाब का फूल वैभव लक्ष्मी को अति प्रिय है। इसे लगाने से घर में आर्थिक समस्याएं नहीं होती हैं और फालतू खर्चे कम होते हैं।
गुड़हल का फूल
वास्तु शास्त्र में घर में लाल गुड़हल का फूल लगाना बहुत शुभ माना गया है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
पूजा में महत्व
यह फूल माता काली, मां दुर्गा, हनुमानजी और भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। पूजा में इसके इस्तेमाल से ग्रहों के दोष भी दूर होते हैं।
कमल का फूल
कमल के फूल का ज्योतिष और धार्मिक महत्व है। माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों ही कमल का फूल धारण करते हैं।
आएगी आर्थिक समृद्धि
घर में कमल का पौधा घर में लगाने से आर्थिक समृद्धि आती है। हर शुक्रवार को माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाने से धन से जुड़ी समस्याएं खत्म होती हैं।
इन बीमारियों से पीड़ित लोगों को दूध पीने से करना चाहिए परहेज
Read More