नवग्रहों की शांति के लिए घर में आज ही लगा लें ये पेड़


By Arbaaj14, Nov 2023 11:48 AMnaidunia.com

नौ ग्रह

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुंडली में नौ ग्रह होते हैं। इंसान के जीवन पर ग्रहों की दिशा और दशा दोनों का अच्छा और बुरा परिणाम पड़ता है।

ज्योतिष उपाय

नौ ग्रहों की स्थिति को ठीक करने के लिए ज्योतिष के उपायों को अपनाना चाहिए, वरना घर में अशांति बढ़ सकती है।

पेड़-पौधे

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे घर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते है किन पेड़ को लगाने से ग्रहों की स्थिति को बेहतर कर सकते है।

चंदन का पौधा

अगर कुंडली में राहु और केतु की स्थिति ठीक नहीं है, तो घर में चंदन का पौधा लगाना चाहिए।

शमी का पौधा

शनिदेव का संबंध शमी के पौधे से माना जाता है। अगर कुंडली में शनि की स्थिति खराब है, तो घर में शमी का पौधा लगाएं।

पीपल को जल

गुरु ग्रह की शांति के लिए रोजाना पीपल के पेड़ की जड़ों को जल अर्पित करें। ऐसा करने से गुरु ग्रह शांत होता है।

अपामार्ग

कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति को सुधारने के लिए घर में अपामार्ग का पेड़ लगाएं। अपामार्ग का पेड़ काफी शुभ माना जाता है।

मदार

अगर घर में मदार का पेड़ लगाएं, तो सूर्य और चंद्रमा की स्थिति में सुधार आती है। मदार के पेड़ का काफी धार्मिक महत्व भी होता है।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भाई दूज पर ये प्यार भरे संदेश भेजें