मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जिसे घर में लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। लेकिन मनी प्लांट से भी ज्यादा प्रभावकारी कुबेर का पौधा माना गया है।
कुबेर का पौधा मनी प्लांट का ही एक रूप है। इसे कुबेराक्षी के नाम से भी जाना जाता है। ये पौधा सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर करता है।
इस पौधे को घर में लगाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। ये पौधा बीमारियों को खत्म करता है।
इस पौधे को घर के अलावा दुकान में लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इसे लगाने से व्यापार में बहुत फायदा होता है।
कुबेर का पौधा लगाते समय कुबेर के मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं खत्म होती हैं और धन की प्राप्ति होती है।