वास्तु शास्त्र में अलग-अलग पौधों को लगाने की सही दिशा बताई गई है। गलत दिशा में पौधे लगाने का बुरा असर घर की सुख-शांति पर पड़ता है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर की एक दिशा में पौधों को लगाना वर्जित होता है। अगर इस दिशा में पौधे लगाएंगे तो परिवार के सदस्यों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
दक्षिण दिशा में पौधों को नहीं लगाया जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो इस दिशा में पौधे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।
धार्मिक मान्यता है कि तुलसी समेत कुछ पौधे ऐसे हैं, जिन्हें दक्षिण दिशा में लगाने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि तुलसी में धन की देवी का वास होता है। अगर दक्षिण दिशा में इस पौधे को लगाएंगे तो मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।
ज्यादातर लोग अपने घर में मनी प्लांट को रखते हैं। माना जाता है कि इस पौधे को घर में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। हालांकि, गलत दिशा में मनी प्लांट लगाने से बचना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं। खैर, इस पौधे को दक्षिण दिशा में लगाना वर्जित माना जाता है।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। उपरोक्त सूचना की सत्यता को लेकर हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
दक्षिण दिशा में कुछ पौधों को लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ