रात को अक्सर सोते समय मच्छर कानों के पास आकर भनभन करते है जिसके कारण नींद में खलल पड़ती है।
घर में पौधे लगाना काफी शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ ऐसे पौधे भी हैं जिनको अगर घर में लगाएं, तो मच्छरों को भगाया जा सकता है।
गेंदा का पौधा घर में जरूर लगाएं, क्योंकि यह घर को खुशबू देने के साथ ही मच्छरों को भी भागता है इसलिए इस पौधे को लगाएं।
मच्छरों को भगाने के लिए घर में आप लैवेंडर का पौधा लगाएं। इस पौधे का तेल शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
घर की बालकनी में आप लहसुन के पौधे को भी लगा सकते है। इसके पौधे की महक से मच्छर कोसों दूर रहते है।
घर में तुलसी का पौधा लगाकर भी मच्छर और कीड़ों को घर से दूर रखा जा सकता है। तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होता है।
आमतौर पर लोग रात में मच्छरों को घर से भगाने के लिए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है, लेकिन ऐसे प्रोडक्ट्स नुकसानदायक हो सकते है।