वास्तु शास्त्र में पौधों को विशेष महत्व होता है। घर में पौधा लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसके साथ कई फायदे भी मिलते हैं।
अगर आपको नींद आने में परेशानी आती है, तो घर में इन पौधों को रखें। ये पौधे अच्छी नींद आने में मददगार हो सकते हैं।
एलोवेरा का पौधा बेहद ही गुणकारी माना जाता है। इस पौधे का इस्तेमाल स्किन को हेल्दी रखने के लिए किया जाता है, लेकिन अगर एलोवेरा के पौधे में घर में लगाएं तो ये आपको सुकून से भरी नींद लाने में मदद कर सकता है।
इस प्लांट का घरों में आमतौर पर इस्तेमाल सजावट के लिए किया जाता है, लेकिन अच्छी नींद के लिए इस पौधे को बेडरूम में भी लगाया जा सकता है।
सुकून वाली नींद के लिए आप घर में एरेका पाम का पौधा लगा सकते है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
वास्तु के अनुसार पीस लिली का पौधा घर के लिए बेस्ट होता है। पीस लिली के पौधे को घर के बेडरूम में रखना चाहिए।
इन पौधों को सही दिशा में लगाने से ही आपको फायदा मिल सकता है। इन पौधों को आप दक्षिण दिशा की ओर रखना चाहिए।