नए साल में बनना है धनवान, घर लाएं ये 3 पौधे


By Shivansh Shekhar05, Dec 2023 02:00 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में पौधे

वास्तु शास्त्र में पौधों का महत्व भी काफी ज्यादा होता है। ऐसी मान्यता है कि यदि आपके घर में कुछ पौधे हों तो कोई संकट नहीं आ सकता है।

मनी प्लांट शुद्ध

घर के लिए मनी प्लांट का पौधा काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। वास्तु में इसे लेकर कई अच्छी चीजें भी बताई गई हैं जो धन से जुड़ी है।

मां लक्ष्मी का वास

ऐसी मान्यता है कि जिस घर में मनी प्लांट होता है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। घर के मुख्य द्वार पर मनी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना गया है।

रखें ध्यान

हालांकी, मनी प्लांट को लगाते समय कुछ नियम हैं जिन्हें आपको जरूर फॉलो करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इसकी टहनियां जमीन को न छुए।

शमी का पौधा

शुभ वास्तु के अनुसार, नए साल में यदि आप तरक्की चाहते हैं तो शमी का पौधा लगाना शुभ माना गया है। घर में शमी का पौधा हो तो मां लक्ष्मी का वास होता है।

शमी का पौधा

शुभ वास्तु के अनुसार, नए साल में यदि आप तरक्की चाहते हैं तो शमी का पौधा लगाना शुभ माना गया है। घर में शमी का पौधा हो तो मां लक्ष्मी का वास होता है।

सुख समृद्धि का वास

वास्तु के अनुसार, शमी का पौधा घर में लगाने से हमेशा सुख समृद्धि का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से पैसे की कमी नहीं होती है।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

वास्तु शास्त्र के हिसाब से यदि घर के मुख्य द्वार पर शमी का पौधा लगा है तो हमेशा वहां से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है।

केले का पौधा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के लिए केले का पौधा भी शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इसमें भगवान विष्णु का वास होता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बेडरूम में वर्जित हैं ये 7 काम, करने से छिन जाती हैं सारी खुशियां