घर में न लगाएं ये पौधे, चला जाएगा सारा धन


By Prakhar Pandey05, May 2024 07:20 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में पौधों का महत्व

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है, वास्तु के नियमों के अनुसार, कुछ पौधों को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है तो वहीं कुछ पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

न लगाएं ये पौधे

वास्तु के नियमों के अनुसार, कुछ पौधों को घर में लगाने से नेगेटिविटी आती है और कार्यों में अड़चन आती है। ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे जिनको घर में लगाने से दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है।

न लगाएं कांटेदार पौधे

कई लोग घर में कैक्टस और अन्य कांटेदार पौधे लगाते हैं, जो कि उचित नहीं है। इस वजह से कई समस्याओंं का सामना करना पड़ता है।

माने जाते हैं अशुभ

कांटेदार पौधे घर में लगाना अशुभ माना जाता है, इससे घर में नेगेटिविटी आती है और काम बिगड़ने लगते हैं। इसलिए ये पौधे लगाने से बचें।

इमली का पौधा न लगाएं

वहीं घर में कभी भी इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए, इसे लगाने से धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, साथ ही सेहत से जुड़ी समस्याएं भी होती हैं।

नींबू का पौधा न लगाएं

घर में नींबू का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए, यह पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है और परिवार के लोगों के बीच अनबन होने लगती है।

आंवले के पौधे से चला जाता है धन

वहीं घर में आंवला का पौधा लगाने से धन चला जाता है और आर्थिक रूप से परेशानी होती है, ऐसे में आंवले का पेड़ लगाने से भी बचना चाहिए।

घर में न लगाएं पपीते का पौधा

घर में पपीते का भी पौधा नहीं लगाना चाहिए, यह पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। यदि यह पौधा उग आया हो तो इसे उखाड़ कर फेंक देना चाहिए।

घर में इन पौधों को लगाने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है, वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सपने में शिवलिंग देखने का अर्थ?