रसोई घर में लगाएं ये 3 पौधे, दूर होगी नेगेटिविटी


By Prakhar Pandey08, Jan 2024 12:28 PMnaidunia.com

रसोई घर में पौधे

वास्तु नियमों का पालन करके आप घर को और भी समृद्ध बना सकते है। आइए जानते है रसोई घर में कौन से पॉजिटिविटी के लिए कौन से पौधे लगाने चाहिए?

सकारात्मक ऊर्जा

घर के किचन में रखी वस्तुओं की अपनी अलग ऊर्जा होती है। ऐसे में अगर किचन में सही दिशा में पौधे लगाए जाए तो घर में सकारात्मकता का प्रसार होता है।

आर्थिक लाभ

घर के किचन में पौधे को सही दिशा में लगाने से आर्थिक लाभ की संभावना भी रहती है। ऐसे में जरूरी है कि आप घर में वास्तु के मुताबिक कुछ शुभ पौधों को जरूर रखें।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर में लगाना अत्यंत शुभ होता है। किचन में मनी प्लांट लगाने से धन चुंबक की तरह खींचा चला आता है। इसे घर में लगाने से वित्तीय समृद्धि भी बढ़ती है।

दक्षिण की दिशा

वास्तु के मुताबिक, धन और समृद्धि के लिए मनी को किचन में दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता का माहौल बना रहता है।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व होता है। इसे किचन में उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाया जा सकता है। इस बात का खास ख्याल रखें कि किचन में सिर्फ शाकाहारी भोजन ही बनता हो।

एलोवेरा का पौधा

एलोवेरा का पौधा वास्तु के लिए भी काफी शुभ होता है। इसे किचन में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही, घर में पॉजिटिविटी का संचार भी होता है।

रोशनी वाली जगह

एलोवेरा का पौधा शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आपको इसे रसोई में ऐसी जगह पर रखें जहां पर रोशनी आती हो।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन राशि वालों को नहीं पहननी चाहिए चांदी, जानें क्यों