IPL 2023 में चौके से ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी


By Shivansh Shekhar11, Mar 2024 11:42 AMnaidunia.com

IPL का रोमांच

IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है इसके लिए सभी टीमों ने लगभग तैयारियां शुरू कर दी है। हर साल आईपीएल में कुछ अलग देखने को मिलता है।

चौके से ज्यादा छक्के

आज हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल में चौके से ज्यादा छक्के मारे हैं। साथ ही कई ने रिकॉर्ड भी बनाए हैं।

राशिद खान

गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले राशिद खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1 सीजन में 10 छक्के मारे हैं। यह रिकॉर्ड साल 2023 आईपीएल में बनाया था।

अब्दुल समद

सनराइजर्स हैदराबाद के क्रिकेटर अब्दुल समद ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम को मैच जिताया था। साल 2023 सीजन में उन्होंने 11 छक्के मारे थे।

टीम डेविड

टीम डेविड एक खूंखार बल्लेबाज हैं जो लंबे लंबे छक्के मारते हैं। उन्होंने साल 2023 आईपीएल सीजन में 10 चौके और 12 छक्के मारे थे।

आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल एक मैच विनर प्लेयर हैं जो छक्कों की बरसात करना जानते हैं। कोलकाता के लिए खेलने वाले रसल ने 2023 में 17 छक्के मारे थे।

शिमरन हेटमायर

शिमरन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स के एक अहम खिलाड़ी हैं जो लंबे लंबे छक्के मारते हैं। साल 2023 में सिमरन ने 8 चौके और 20 छक्के मारे थे।

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल भी एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो अकेले मैच पलट देते हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 सीजन के दौरान बल्ले से 30 छक्के और 27 चौके मारे थे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

साल के पहले चंद्र ग्रहण के बाद करोड़पति बनेंगे 5 राशि के जातक