लोकसभा के चुनावी मौसम में रिलीज होंगी ये मूवीज और वेब सीरीज


By Prakhar Pandey12, Mar 2024 11:46 AMnaidunia.com

पॉलिटिकल मौसम

साल 2024 में दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में लोकसभा चुनाव होने वाले है। चुनावी सीजन में अक्सर फिल्में और टीवी शोज रिलीज होते है।

2024 का चुनाव

2024 के चुनाव से पहले ओटीटी पर वेब सीरीज तो सिनेमाघरों में भी फिल्में रिलीज होने वाली है। आइए जानते है चुनाव से पहले रिलीज होने वाली फिल्म और वेब सीरीज के बारे में।

स्वातंत्र्यवीर सावरकर

22 मार्च 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली स्वातंत्र्यवीर सावरकर भी वीर सावरकर के जीवन पर आधारित है। रणदीप हुड्डा इस फिल्म में वीर सावरकर का रोल निभा रहे हैं।

गांधी जी का जीवन

फेमस इतिहासकार रामचंद्र गुहा की किताब पर आधारित ओटीटी प्रोजेक्ट को हंसल मेहता बना रहे है। गांधी जी का जीवन का ट्रेलर कुछ हफ्तों में रिलीज किया जा सकता है।

इमरजेंसी

बार-बार पोस्टपोन होने के बाद कंगना रनोट स्टारर इमरजेंसी भी जून 2024 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म की कहानी इंदिरा गांधी के देश में आपातकाल की घोषणा की घटना पर आधारित है।

रजाकार - द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ हैदराबाद

रजाकार - द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ हैदराबाद भी मार्च के इसी हफ्तें में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में हैदराबाद के निजाम के कार्यकाल में हिंदुओं पर हुए अत्याचार को दिखाया गया है।

बस्तर द नक्सल स्टोरी

बस्तर द नक्सल स्टोरी भी 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या और इससे निपटने में राजनीतिक हस्तक्षेप को दिखाया गया है।

अब तक रिलीज हुई फिल्में

बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर अब तक मैं अटल हूं, आर्टिकल 370 और फाइटर जैसी फिल्में रिलीज हुई है। वहीं बिहार की राजनीति से प्रेरित महारानी का तीसरा सीजन भी ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुका है।

अगर आपको चुनावी मौसम में रिलीज होने वाली फिल्मी अपडेट पसंद आई तो ऐसी ही

परिवार के खिलाफ जाकर इन हसीनाओं ने चुना एक्टिंग का रास्‍ता