बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अपनी खूबसूरती और परफेक्ट फिगर को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
आज पूजा हेगड़े की गिनती बॉलीवुड और तमिल फिल्मों की टाॅप एक्ट्रेसेस में होती है। पूजा हेगड़े पहली बार अभिनेता रितिक रोशन के साथ फिल्म मोहनजोदड़ो में नजर आई थी।
एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत कॉफी से करती हैं। इससे मेटाबॉलिज्म रेट में सुधार होता है। कॉफी पीने के बाद पूजा वर्कआउट करती हैं।
पूजा डेली पर्याप्त मात्रा में नारियल पानी पीती हैं। साथ ही हर दो घंटे बाद कुछ न कुछ जरूर खाती हैं। खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं।
स्लिम दिखने के लिए अदाकारा अपने खाने-पीने से कोई समझौता नहीं करती हैं। वे पिलाटे एक्सरसाइज करती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से वजन कम होता है।
पूजा रोजाना 45 मिनट एक्सरसाइज करती हैं। पूजा की डाइट में ज्यादातर फल और सब्जियां शामिल हैं।
पूजा नाश्ते में मूंग दाल डोसा और अंडे जैसी प्रोटीन युक्त चीजें खाना पसंद करती हैं। ट
लंच में पूजा घर का बना सादा भोजन खाना पसंद करती हैं। रोटी, सब्जी, ब्राउन राइस और चिकन करी के साथ अपना लंच पूरा करती हैं।
शाम के नाश्ते में पूजा कुछ भी बाहर का ना खाते हुए एक गिलास छाछ लेती हैं। साथ ही वे अपने भोजन में गेहूं के अलावा तरह-तरह की रोटी भी ट्राई करती हैं।