90 के दशक के सीरियल्स भले ही खत्म हो गए हो, लेकिन इसके किराएदार आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं, जो 90 के दशक में काफी ज्यादा मशहूर थी।
कसौटी जिंदगी 90 के दशक की सबसे मशहूर सीरियल्स में से एक था। इस सीरियल से श्वेता तिवारी का किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसता है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल की तुलसी का किरदार आपको जरूर याद होगा। स्मृति ईरानी ने इस सीरियल में बहू का रोल निभाया था।
सीरियल शांति में मंदिरा बेदी ने शांति का किरदार निभाया था। 90 के दशक में मंदिरा जानी-मानी अभिनेत्री थी।
आज अनुपमा से घर-घर में मशहूर रुपाली गांगुली 90 के दशक में साराभाई वर्सेस साराभाई में मोनिषा का रोल अदा करती थी। यह सीरियल काफी हिट था।
90 के दशक में हर घर में सोनपरी के नाम से मशहूर मृणाल कुलकर्णी को लोग खूब पसंद करते थे। उन्होंने सोन परी का रोल निभाया था।
चंद्रकांता सीरियल में कृतिका देसाई ने इस शो में विषकन्या का रोल अदा किया था। इस सीरियल से वो काफी फेमस हुई थी।
90 के दशक में TV पर इन हसीनाओं का बजता था डंका। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ