फिल्मों में डबल रोल किरदार हमेशा से ही पसंद किए जाते रहें। हालांकि एक ही फिल्म में एक कलाकार के लिए दो किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण काम होता है। आइए जानते है पॉपुलर डबल रोल फिल्मों के बारे में।
जवान में शाहरुख ने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म में शाहरुख ने अपने ही बेटे के बाप का किरदार निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी।
शाहरुख खान स्टारर ओम शांति ओम में भी एसआरके का डबल रोल होता है। शाहरुख दोनों ही रोल्स में काफी ज्यादा खिले थे। यह दीपिका पादुकोण की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म थी।
शाहरुख खान ने अपने करियर में कई डबल रोल फिल्मे की है। लेकिन फैन में वह न सिर्फ डबल रोल में नजर आते है, बल्कि वीएफएक्स के माध्यम से उन्होंने एक बउआ का किरदार निभाया था।
धूम 3 में आमिर खान ने भी डबल रोल प्ले किया था। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के इस डबल रोल को भी लोगों ने काफी ज्यादा सराहा था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी
अक्षय कुमार स्टारर राउडी राठौर साउथ फिल्म का रीमेक थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भी डबल रोल निभाया था। अक्षय की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
अमिताभ बच्चन स्टारर सूर्यवंशम में हीरा ठाकुर और भानु प्रताप सिंह का किरदार भी बिग भी ने ही निभाया था। अमिताभ ने इस फिल्म में किसी को पता भी नहीं चलने दिया की उन्होंने डबल रोल भी निभाया था।
रणबीर कपूर स्टारर एनिमल के पोस्ट क्रेडिट सीन में दिखाया जाता है कि रणबीर के दुश्मन ने प्लास्टिक सर्जरी से अपना चेहरा रणबीर जैसा बना लिया है। एनिमल के अगले पार्ट में रणबीर कपूर डबल रोल में दिख सकते है।
अगर डबल रोल किरदारों से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ