पोटेशियम रिच ये फूड्स खाएं, हाई बीपी की समस्‍या होगी कम


By Sahil15, Oct 2024 07:30 PMnaidunia.com

पोटेशियम रिच फूड्स

हाई बीपी की समस्या को कम करने के लिए डाइट में पोटेशियम रिच फूड्स शामिल कर लें। आज बात कर रहे हैं कि किन फूड्स को पोटेशियम का बेस्ट स्रोत माना जाता है।

केला खाएं

शरीर में पोटेशियम की कमी दूर करना चाहते हैं तो केला खाना शुरू कर दें। दरअसल, हर मौसम में मिलने वाला यह फल पोटेशियम का बेस्ट सोर्स होता है।

पालक की सब्जी खाएं

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। खासकर पालक का सेवन करने से दिल की सेहत को सुधारने में मदद मिलती है।

संतरा भी फायदेमंद

संतरा और संतरे का जूस पोटेशियम का अच्छा स्रोत होता है। ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के लिए आप इस फल का सेवन कर सकते हैं।

दही का सेवन करें

दही में भी पोटेशियम होता है। हाई बीपी के मरीज पोटेशियम रिच दही का सेवन करेंगे तो ओवरऑल हेल्थ को फायदा मिलेगा।

स्ट्रॉबेरी खाएं

पोटेशियम की अच्छी मात्रा स्ट्रॉबेरी में पाई जाती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में काफी हद तक मददगार है।

मशरूम खाएं

पोटेशियम से भरपूर मशरूम को सलाद या सब्जी के तौर पर खा सकते हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ दिल की सेहत को मिलता है।

बीन्स खाएं

नियमित आहार में बीन्स शामिल करने से दिल की सेहत को लाभ मिलता है। इतना ही नहीं, बीन्स को पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत माना जाता है।

यहां हमने जाना कि पोटेशियम रिच किन फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Freepik, Jagran, Canva

छत पर करें ये बदलाव, घर में आएगी सुख और समृद्धि