आलू से बनाएं फेस पैक, चमकेगा चेहरा


By Arbaaj24, May 2024 02:14 PMnaidunia.com

आलू

आलू वैसे तो एक सब्जी है, जिसका खानपान में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आलू के फेस पैक से चेहरे को चमकाया भी जा सकता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

आलू त्वचा की गहराई से सफाई करता है और चेहरे पर जमा गंदगी को दूर करने में मदद करता है। इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं।

आलू और एलोवेरा जेल

आलू और एलोवेरा जेल का फेस पैक लगाने से त्वचा के मुंहासे, दाग-धब्बे और टैनिंग से छुटकारा मिल सकता है।

आलू और शहद

आलू और शहद का फेस पैक लगाने से त्वचा मुलायम और ग्लोइंग बनती है। अच्छे रिजल्ट के लिए सप्ताह में कम से कम 2 बार का इसका इस्तेमाल करें।

आलू और दही

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप आलू और दही का फेस पैक बनाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा के मुंहासों और दाग-धब्बों को साफ करने में मदद करता है।

आलू और मुल्तानी मिट्टी

चमकदार स्किन पाने के लिए आलू और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक अप्लाई किया जा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एक चम्मच आलू का रस मिला लें और चेहरे पर लगाएं।

चेहरे को धोएं

इस बात का ध्यान रखें कि फेस पैक लगाने के कम से कम 30 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसके साथ किसी भी फेस पैक को हफ्ते में 2 बार लगाएं।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आम खाने का सही तरीका जानें, नहीं बिगड़ेगी सेहत