Vastu Tips: इन 6 वजहों से घर में आती है कंगाली, बढ़ती हैं नेगेटिव एनर्जी


By Prakhar Pandey14, Oct 2023 12:50 PMnaidunia.com

धन की कमी

घर में कंगाली आने की वजह घर में रखी चीजों से भी आ सकती है। आइए जानते घर में किन कारणों से कंगाली आती है?

घर की रसोई

घर की रसोई को कभी भी गंदा नहीं छोड़ना चाहिए। रसोई का संबंध सीधा आपके परिवार से होता है, ऐसे में गैस चूल्हा को गंदा छोड़ने से भी आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

ताला चाबी

घर में अगर बिना ताले की चाबी हो या बिना चाबी का ताला तो इन्हें तुरंत घर से बाहर निकाल दे। ऐसी वस्तुओं को घर में रखने से भी नकारात्मक ऊर्जा आती है।

दरवाजे से आवाज आना

अक्सर लोग घर के दरवाजों से आवाज आने की बात को नजरअंदाज कर देते है। लेकिन क्या आपको पता है कि घर के दरवाजों के खराब होने का भी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।

झाड़ू का रख रखाव

हिंदू धर्म में झाड़ू को धन-वैभव का प्रतीक माना जाता है। घर में झाड़ू को हमेशा छुपा के रखना चाहिए। साथ ही, इसे किचन में तो बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए।

कांटेदार पौधे

कांटेदार पौधे घर में पौधे लगाना वैसे तो सकारात्मकता लाता है। लेकिन घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।

टूटे बर्तन और बंद घड़ी

वास्तुनसार घर में टूटे बर्तन और बंद घड़ी कभी भी नहीं होने चाहिए। यह भी घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते थे।

साफ-सफाई

आर्थिक तरक्की के लिए जरूरी है कि आप घर में साफ सफाई जरूर रखें। घर में गंदगी रखने से भी नकारात्मकता आती है और आर्थिक हालात पर बुरा असर पड़ता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Rich Zodiac Signs: हर हाल में अमीर बनते हैं ये 4 राशि वाले