ज्योतिष शास्त्र में मंत्रों का खास महत्व माना गया है। कुछ मंत्रों को शक्तिशाली माना जाता है, जिसका जाप करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं।
देवी-देवताओं के कुछ मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा जीवन में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिल जाता है।
जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए ‘श्री गणेशाय नमः’ का रोजाना जाप करें। बुधवार के दिन इस मंत्र को पढ़ने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है।
भाग्य खोलने के लिए आप ‘ॐ ऐं श्रीं भाग्योदयं कुरु कुरु श्रीं ऐं फट्।।’ का जाप कर सकते हैं। यह मंत्र आपकी किस्मत चमका सकता है।
जीवन में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए भगवान राम के मंत्र ‘राम लक्ष्मणौ सीता च सुग्रीवों हनुमान कपि ।पञ्चैतान स्मरतौ नित्यं महाबाधा प्रमुच्यते ।।’ का जाप करें।
संकटों से मुक्ति पाने के लिए आपको मंगलवार के दिन ‘श्री हनुमते नमः’ का जाप करना चाहिए। यह मंत्र कष्टों से मुक्ति दिलाने में मददगार है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसकी सच्चाई की गारंटी हमारी तरफ से नहीं ली जा रही है
यहां हमने कुछ शक्तिशाली मंत्रों के बारे में जाना। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ