ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि पैसों में बरकत करने के लिए कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसा न करने से पैसों में बरकत नहीं होती है।
ज्योतिष शास्त्र में पैसों को डबल करने का भी एक असरदार उपाय बताया गया है। आमतौर पर लोग पैसों को रखने के दौरान गलती कर बैठते हैं, जो नहीं करनी चाहिए।
तिजोरी में पैसे रखने से पहले उसे लाल कपड़े में रखना बिल्कुल न भूलें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन को आसानी से दोगुना किया जा सकता है।
लाल पोटली में पैसों को रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। धन की देवी के आशीर्वाद से व्यक्ति को पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है।
अक्सर लोग पैसों को बांधने के लिए रबर बैंड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन पैसों को बांधकर रखने के लिए कलावा का इस्तेमाल करना शुभ होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पैसों को तिजोरी में रखने से फिजूलखर्ची कम हो जाती है। इतना ही नहीं, व्यक्ति को धन के मामलों में नुकसान भी नहीं होता है।
यदि आप पैसों की किल्लत को दूर करना चाहते हैं तो धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पैसों से जुडी समस्या नहीं होती है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न कैसे किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ