प्रदोष व्रत पर करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना


By Sahil03, Jun 2024 12:32 PMnaidunia.com

प्रदोष व्रत

ज्येष्ठ माह में आने वाले व्रत और त्योहारों का खास महत्व होता है। इस बार जून की 4 तारीख यानी मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

मंत्रों का करें जाप

भगवान शिव की कृपा हासिल करने के लिए प्रदोष व्रत के दिन कुछ मंत्रों का जाप जरूर करें। इस दिन भोलेनाथ के साथ बजरंगबली की पूजा भी की जाती है।

108 बार करें इस मंत्र का जाप

प्रदोष व्रत के दिन ॐ नमः शिवाय: का 108 बार जाप करना चाहिए। माना जाता है कि यह भगवान शिव का मूल मंत्र होता है और इसका जाप करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

दांपत्य जीवन की खुशियां

वैवाहिक जीवन में खुशियां बनाए रखने के लिए ‘ॐ गौरीशंकरार्धनाथ्री नमः’ का जाप करें। ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद आपको मिलेगा।

भगवान शिव का मंत्र

भोलेनाथ के त्र्यंबकेश्वर रूप का मंत्र ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनं नावहंतु:’ होता है। प्रदोष व्रत के दिन इस मंत्र का जाप करने वालों को रोगों से मुक्ति मिलती है।

ज्ञान की प्राप्ति का मंत्र

‘ॐ नमः शिवाय गुरुदेवाय नमः’ भगवान शिव का शक्तिशाली मंत्र है। इस मंत्र का जाप करने से विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है। 

मोक्ष की प्राप्ति के लिए मंत्र

यदि कोई व्यक्ति मोक्ष की प्राप्ति चाहता है तो उसे ‘ॐ शिवलिंगाय नमः’ का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होगी।

व्रत के दिन इन बातों का ध्यान रखें

प्रदोष व्रत के दिन कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इस दिन लहसुन, प्याज और मांसाहारी भोजन का सेवन भूलकर भी न करें।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ मंत्रों का जाप आप कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मंगलवार को तुलसी में जल देना चाहिए या नहीं?