Pradosh Vrat : प्रदोष व्रत रखकर करें भगवान शिव को प्रसन्न


By Dheeraj Bajpai02, Apr 2023 01:13 PMnaidunia.com

प्रत्येक त्रयोदशी तिथि पर करें व्रत

प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है।

हो सकता है आपका भाग्योदय

सोमप्रदोष व्रत करके भगवान शिव की विशेष पूजा करें। इस दिन आपका भाग्योदय हो सकता है।

दांपत्य - प्रेम में होती वृद्धि

अंनग त्रयोदशी के दिन व्रत करने से दांपत्य - प्रेम में वृद्धि होती है। पति - पुत्रादि का अखंड सुख प्राप्त होता है।

पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं

प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।

यह भी भगवान को चढ़ाएं

बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।

पूरे दिन रहें निराहार

पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दोबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।

आठ दिशाओं में जलाएं आठ दीपक

भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।

सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा

आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं। ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है।

तांबे के लोटे से देें सूर्यदेव को अर्ध्य

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं।

आज करें ब्रह्मचर्य का पालन

भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें। उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।

रविवार को भूलकर भी न करें ये काम, हो सकते हैं दुष्प्रभाव