प्रणिता अपने स्टाइलिश फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स दोनों में ही बेहद सुंदर लगती है। आइए देखते हैं एक्ट्रेस के नवरात्रि में ट्राई करने के लिए खूबसूरत साड़ी लुक्स।
नवरात्रि के साथ ही त्योहारों की शुरुआत भी हो जाती है। ऐसे में फेस्टिव और ओकेजन सीजन के लिए एक्ट्रेस की ये ऑरेंज साड़ी परफेक्ट वाइब देगी। एक्ट्रेस अपने लुक के साथ हैवी ज्वैलरी पहने हुए बेहद सुंदर लग रही है।
लाल साड़ी और ग्रीन डिजाइनर ब्लाउज में एक्ट्रेस अपने इस कंट्रॉस्ट लुक में बेहद गॉर्जियस लग रही है। बालों में गजरा लगाएं और ज्वेलरी पहने हुए डीवा अपने लुक को पूरा करने का काम कर रही है।
पिंक एम्ब्रॉयडर्ड नेट साड़ी और हॉफ स्लीव ब्लाउज में एक्ट्रेस अपने इस ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही है। एक्ट्रेस का ये लुक भी त्योहारों का सीजन में ट्राई किया जा सकता है।
लाल रंग मा दुर्गा को भी बेहद पसंद होता है। फोटो में एक्ट्रेस की रेड साड़ी पूजा के दौरान पहनने के लिए एक बेहतरीन ड्रेसिंग इंस्पिरेशन है। डीवा रेड साड़ी में सिंपल लुक में बेहद प्यारी लग रही है।
ब्लू कलर की सिल्क साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में प्रणिता बेहद प्रिटी लग रही है। एक्ट्रेस का ये लुक भी फेस्टिव सीजन में ट्राई करने के लिए बेस्ट है।
फोटो में डीवा नीले रंग की साड़ी और हॉफ स्लीव ब्लाउज में डीवा बेहद शानदार लग रही है। बाल खोलें हुए एक्ट्रेस, हाथों में पर्स लिए अपने लुक को पूरा करने का काम कर रही है।
प्रणिता के स्टाइलिश साड़ी लुक्स को हर सीजन में ट्राई किया जा सकता है। फोटो में भी एक्ट्रेस लाइट रंग की साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में बेहद ग्लैमरस लग रही है।