Heart Attack: एक महीने पहले शरीर में दिखते हैं ये संकेत


By Prakhar Pandey11, Nov 2023 05:01 PMnaidunia.com

हार्ट अटैक

आज के समय में हार्ट अटैक मौत के कारण की अहम वजह होती है। आइए जानते है हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले क्या संकेत मिलने लगते है।

संकेत

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर संकेत देना शुरु कर देता है। एक महीने पहले शरीर में अशांति महसूस होने लगती है। ऐसे में जरूरी हैं कि आप उन्हें इग्नोर न करें और सावधानी बरतें।

हद से ज्यादा थकान

हार्ट अटैक आने से एक महीने पहले शरीर में अत्याधिक थकान महसूस होती है। 1 महीने तक लगातार शरीर में अधिक थकान महसूस होना भी हार्ट अटैक के लक्षण होते है।

नींद की दिक्कत

नींद में परेशानी भी हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है। हार्ट अटैक आने से ठीक 1 महीने पहले नींद में परेशानी आने लग जाती है।

दिल की धड़कन

दिल की धड़कन तय लिमिट से अधिक होने पर भी हार्ट अटैक का खतरा होता है। ऐसे में अगर आपको एक महीने पहले ऐसे लक्षण दिख रहे है तो डॉक्टर से अवश्य परामर्श कर लें।

चिंता

लगातार महीने भर टेंशन, डिप्रेशन और एंग्जायटी होना भी हार्ट अटैक आने का संकेत हो सकता है। ऐसे में अपनी मानसिक स्थिति पर जरूर काम करें।

अन्य लक्षण

भूख में कमी, हाथ पैर में झुनझुनी, रात में सांस लेने में कठिनाई, चक्कर आना या फिर उल्टी आना आदि के लक्षण भी हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले दिखने लगते है।

खतरा करें कम

हेल्दी लाइफस्टाइल और स्वस्थ खानपान से आप हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकते है। फिजिकल एक्टिविटी और गलत आदतों को छोड़कर भी आप भी हार्ट अटैक के खतरे को कम करता हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गुलाब जल से ऐसे करें नाभि की सफाई, मिलेंगे ये फायदे