Priyanka Chopra जवां निखार के लिए लगाती हैं ये चीजें


By Ritesh Mishra23, Feb 2025 10:00 AMnaidunia.com

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक मशहूर प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा स्किन केयर रूटीन

एक्ट्रेस अपनी स्किन को टाइट और जवा बनाए रखने के लिए अपनी स्किन केयर रूटीन में नेचुरल इनग्रेडिएंट शामिल करती हैं। जिससे उनकी स्किन नेचरली यंग दिखती है।

स्किन के लिए फेस मास्क

कुछ समय पहले प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान स्किन के लिए बेहतरीन नेचुरल फेस मास्क के बारे में बताया था।

ग्लोइंग स्किन के लिए नेचुरल मास्क

इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि इस मास्क के लिए 1 कप बेसन, एक बड़ा चम्मच दही, दूध, नींबू, चंदन पाउडर और हल्दी पाउडर की आवश्यकता है।

फेस पैक

इस पैक को बनाने के लिए सभी चीजों को मिला लें और फिर इसे अपने चेहरे, गर्दन, हाथ और पैरों पर लगा लें।

नेचुरल स्क्रब

यह मास्क नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है। आप इसे लगा कर हल्के हाथों से स्क्रब कर सकते हैं। इसे 10 मिनट लगाने के बाद चेहरे को पानी से धो लें।

टाइट रखने के लिए फेस पैक

यह फेस पैक मृत त्वचा को हटाने, त्वचा को कसने और प्राकृतिक चमक लाने में मदद करता है।

ग्लोइंग स्किन

ऐसे में अगर आप भी उनकी तरह जवां और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो ये घरेलू उपाय को अपना सकते हैं।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

ये हैं साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में