2002 से इंडस्ट्री में सक्रिय प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर आइए जानते है उनके सफर से जुड़ी कुछ खास बातें।
18 जुलाई 1982 को जन्मी प्रियंका चोपड़ा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस ने अपने 21 साल के करियर में बेहतरीन फिल्में की है।
प्रियंका ने मात्र 18 साल की उम्र में 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके अलावा साल 2016 में प्रियंका को पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका हैं।
प्रियंका ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2003 में द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई से किया था। इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा और अमरीश पुरी अहम भूमिका में थे।
एक्ट्रेस ने अपने करियर में कृष, कृष 3, डॉन 2, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। प्रियंका की ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है।
प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड ज्वाइन करने की वजह बॉलीवुड की अंदरूनी राजनीति को बताया। एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में ये बात कही थी।
प्रियंका ने अपना आधिकारिक हॉलीवुड डेब्यू साल 2017 में बेवॉच फिल्म से किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
प्रियंका ने साल 2017 में अमेरिकन एक्टर निक जोनस से शादी कर ली और अमेरिका में ही सेटल हो गयी है। प्रियंका को सरोगेसी से एक बच्ची भी है जिसका नाम उन्होंने मालती रखा हैं।