Priyanka Chopra: निक जोनस संग देसी अंदाज में प्रियंका ने मनाई होली


By Ekta Sharma2023-03-09, 15:29 ISTnaidunia.com

देसी गर्ल प्रियंका

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका शादी के बाद से अमेरिका रह रही हैं, लेकिन वे अपनी संस्कृति और परंपरा नहीं भूली हैं। प्रियंका वहां हर त्योहार मनाती हैं।

अमेरिका में मनाई होली

जब भी कोई त्योहार आता है प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ उसे जरूर सेलिब्रेट करती हैं। हाल ही में उन्होंने होली का त्योहार भी मनाया है।

प्रीति जिंटा हुईं शामिल

प्रियंका ने अपने अमेरिका वाले घर पर होली पार्टी रखी। इस पार्टी में अपने पति के साथ प्रीति जिंटा भी शामिल हुईं। यहां सभी ने मिलकर जमकर होली खेली।

शेयर की फोटोज

इसी होली पार्टी की तस्वीरें प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। प्रीति और उनके पति पूरी तरह से होली के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।

प्रियंका-निक की होली

प्रीति के साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी दिख रहे हैं। एक तस्वीर में निक, प्रियंका को रंग लगाने के लिए उनके पीछे भाग रहे हैं। जो कि काफी फनी लग रहा है।

अवनीत कौर के समर लुक्स पर हार जाएंगे दिल