आज के जमाने में सितारों को सिर्फ ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी फैंस से इंटरैक्शन करने में मजा आता है। आइए जानते है इंस्टा में फॉलोवर्स के मामले में कौन हैं आगे।
हॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में भी काफी समय तक काम किया है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 88 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स है।
श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इंस्टा पर एक्ट्रेस के 81 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर है। प्रियंका के बाद श्रद्धा के सबसे ज्यादा इंस्टा फॉलोअर्स है।
आलिया भट्ट भी इंस्टा फॉलोवर्स के मामले में किसी से कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर आलिया के इस समय 78 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स है।
दीपिका की एक्टिंग को फैंस जितना सराहते है, सोशल मीडिया पर भी उन्हें उतना ही पसंद करते है। इंस्टा पर एक्ट्रेस के 74 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर है।
कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरों से तहलका मचाने का काम करती है। डीवा के इंस्टाग्राम पर 73 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर है।
जैकलीन के इंस्टा पर 67 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर है। डीवा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बेहतरीन तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है।
उर्वशी रौतेला के इंस्टा पर 66 मिलियन से अधिक फॉलोवर है। उर्वशी पेशे से एक एक्टर और मॉडल है।