प्रियंका चोपड़ा ने किए राम मंदिर के दर्शन, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें


By Prakhar Pandey21, Mar 2024 11:39 AMnaidunia.com

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने भारत और पूरे विश्व में अपने काम से भारत का काफी नाम किया था। आइए देखते है प्रियंका चोपड़ा के राम मंदिर दर्शन की खूबसूरत तस्वीरें।

राम मंदिर के दर्शन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भारत के अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का दर्शन करने गए थे। इस दौरान प्रियंका ने अपनी और फैमिली की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी।

खूबसूरत फैमिली

वीडियो में आप प्रियंका की खूबसूरत फैमिली को देख सकते है। बेटी मालती को गोद में लिए हुए प्रियंका राम मंदिर की ओर आगे बढ़ रही है।

फैमिली फोटो

इस तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक और बेटी मालती के साथ भगवान राम की मूर्ति के समक्ष खड़ी है। प्रियंका की बेटी मालती भी हाथ जोड़े हुए बेहद प्रिटी लग रही है।

मंदिर की सीढ़ियां

मंदिर की सीढ़ियों के पास प्रियंका और निक के साथ उनकी मां डॉ मधु अखौरी चोपड़ा भी देखी जा सकती है। लोग इस जोड़ी को देखने के लिए काफी उत्सुक दिख रहे है।

खूबसूरत मंदिर

राम मंदिर दर्शन में प्रियंका की मां मधु के साथ तस्वीर में तमन्ना दत्त और सुदीप दत्त देखे जा सकते है। इस तस्वीर में यह तीनों राम मंदिर के परिसर में मौजूद है।

बेटी मालती

15 जनवरी 2022 को प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का जन्म हुआ था। मालती इस समय 2 साल की पूरी हो चुकी है।

वैवाहिक जीवन

1 दिसंबर 2018 को निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे थे। निक और प्रियंका ने राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी।

अगर आपको प्रियंका चोपड़ा के राम मंदिर दर्शन से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई है तो ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

शाहरुख खान का मूलांक 2 है, जानें इस जातक के लोगों का व्यक्तित्व