ओट्स नहीं पसंद, तो ट्राई करें ये हेल्दी एंड टेस्टी रेसिपी


By Ekta Sharma03, Jan 2024 06:44 PMnaidunia.com

टेस्टी ब्रेकफास्ट

अंडा, पनीर, ओट्स, योगर्ट ऐसे कुछ ऑप्शन्स हैं, जो ब्रेकफास्ट के बेस्ट ऑप्शन्स हैं, लेकिन कई लोगों को ओट्स का स्वाद और टेक्सचर पसंद नहीं आता है।

ओट्स को बनाएं टेस्टी

आज हम आपके लिए ओट्स से बनने वाली एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जो मिनटों में तैयार हो जाती है। साथ ही काफी टेस्टी भी होती है।

ओट्स आमलेट रेसिपी

सामग्री- 2 अंडे की सफेदी, बारीक कटा अदरक, बारीक कटी धनिया की पत्ती, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, ½ पैकेट मसाला ओट्स, ऑयल, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार।

इस तरह बनाएं

एक बाउल में अंडे की सफेदी, मसाला ओट्स, अदरक, मिर्च, धनिया की पत्ती, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से फेटेंगे, जब तक की सारी चीज़ें आपस में मिक्स न हो जाएं।

पैन में डालें मिश्रण

नॉन स्टिक पैन को गरम होने के लिए रख दें। इसके बाद इस पर हल्का सा तेल लगाएं। गहरे चम्मच से पैन पर इस मिश्रण को फैलाएं। दोनों तरफ से अच्छी तरह पका लें।

बनाने में आसान

इस तरह आपका ओट्स ऑमलेट मिनटों में रेडी हो जाएगा। इस ऑमलेट को आप ऐसे ही खा सकते हैं या फिर ब्रेड के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं।

एक हेल्दी ब्रेकफास्ट

बिना डाइटिंग के वजन कम करने वालों के लिए, तो यह बहुत ही अच्छा ब्रेकफास्ट है। वैसे इसे आप कभी भी बनाकर खा सकते है।

नाभि में रुई क्यों आती है?