प्रोटीन का भंडार हैं ये फूड्स, रोजाना 1 खाएं


By Prakhar Pandey12, May 2024 12:10 PMnaidunia.com

पोषक तत्व है जरूरी

शरीर के लिए पोषक तत्व बहुत जरूरी होते हैं, पोषक तत्वों की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए डाइट में सभी पोषक तत्वों को शामिल करना जरूरी है।

प्रोटीन है बहुत जरूरी

हमारे शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है, शरीर में प्रोटीन की कमी होने से स्किन संबंधी समस्याएं होती हैं और हेयरफॉल की समस्या भी होती है। इसकी कमी से हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं।

खाएं ये चीजें

ऐसे में प्रोटीन की पूर्ति के लिए डाइट में इन चीजों को शामिल करें, इनको खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है और स्वस्थ रहते हैं।

डाइट में शामिल करें दूध-दही

दूध, दही, पनीर, घी को प्रोटीन का रिच सोर्स माना जाता है, ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है।

मूंगफली खाएं

मूंगफली में भी प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, इसके अलावा इसमें और कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से प्रोटीन की कमी नहीं होती है और दिल की सेहत भी दुरुस्त रहती है।

ब्रोकली में होता है भरपूर प्रोटीन

वहीं हरी सब्जियों में ब्रोकली में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है, इसके साथ ही इसमें कई जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं। ब्रोकली के सेवन से प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

सोयाबीन का करें सेवन

सोयाबीन एक हाई प्रोटीन फूड है, इसमें 100 ग्राम में करीब 36 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, इसके सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है और हेल्दी रहते हैं।

दाल है प्रोटीन रिच

दालें भी प्रोटीन का रिच सोर्स होती हैं, इनके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं और शरीर में प्रोटीन की पूर्ति होती है।

डाइट में इन चीजों को शामिल करने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

नाजुक दिल से रहते हैं परेशान? रोजाना करें ये 5 योगासन