Puja Path Tips: देवी-देवताओं को फूल अर्पित करते समय रखें रंगों का ध्यान


By Ekta Sharma27, Feb 2023 05:49 PMnaidunia.com

इस रंग के फूल चढ़ाएं

मान्यता है कि कुछ फूलों का इस्तेमाल करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और कई प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिलता है।

भगवान गणेश

भगवान गणेश को लाल रंग का गुडहल का फूल अति प्रिय है। इसलिए पूजा के समय उन्हें गुड़हल, चांदनी, चमेली या पारिजात के फूल अर्पित्र करें।

भगवान विष्णु

भगवान विष्णु की पूजा के समय उन्हें जूही, अशोक, चंपा, केतकी, वैजयंती के फूल जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

मां दुर्गा

नितदिन मां दुर्गा की वन्दना करते समय लाल गुलाब व गुड़हल का पुष्प अर्पित करें। इसके साथ आप उन्हें अपराजिता का फूल, चंपा, सफेद कमल और कुंद के फूल अर्पित कर सकते हैं।

भगवान शिव

भगवान शिव की पूजा करते समय उन्हें धतूरे, नागकेसर, हरसिंगार और सफेद रंग के पुष्प अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

बुधादित्य योग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत