Puja Tips: पूजा संबंधित इन चीजों का टूटना देता है शुभ या अशुभ संकेत, जानिए
By Ekta Sharma2023-02-28, 18:01 ISTnaidunia.com
इन चीजों का टूटना शुभ
क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों का टूटना भी शुभ फल दे सकता है। जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिनका टूटना काफी हद तक शुभ होता है।
शंख का टूटना
कई बार किसी कारण शंख टूट या फिर चिटक जाता है। ऐसे में मन में कई तरह की शंकाएं उत्पन्न होने लगती है कि भगवान रुष्ट हो गए हैं अब अशुभ प्रभाव पड़ेगा।
नकारात्मक ऊर्जा
अगर शंख टूट या चिटक जाता है तो इसका मतलब है कि उसमें नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर ले लिया और आपके जीवन में आने वाली बुरी या घटना को टाल दिया है।
भगवान की तस्वीर
भगवान की तस्वीर पुरानी हो जाने पर उसे तुरंत ही बदल देना चाहिए। लेकिन कई बार नई तस्वीर भी अचानक टूट या फिर उसका शीशा टूट जाता है। ऐसे में मन में किसी अनहोनी के होने का विचार बार बार आता है।
भविष्य के लिए संकेत
देवी-देवता की तस्वीर टूटना आपको भविष्य के बारे में सतर्क करना भी हो सकता है। किसी भी कार्य को करने से पहले सोचे जरूर, जिससे कि आने वाले समय में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
दीपक का टूटना
आरती करने के लिए धूप के अलावा दीपक का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार दीपक का इस्तेमाल करते समय या तो वह बुझ जाता है या फिर नीचे गिरकर टूट जाता है।
पूजा में त्रुटि
ये इस बात का इशारा करता है कि आपकी पूजा में किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है या फिर भोग में देरी या फिर पूजा में किसी तरह की कमी रह गई है। कई बार शरीर की शुद्धि का ध्यान नहीं रखते हैं।