घर में दीपक जलाने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही, देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। यही कारण हैं कि शास्त्रों में दीपक जलाना शुभ बताया गया है।
अगर आप घर में दीपक जलाते हैं, तो उसमें तेल के साथ ही अन्य चीजों को भी डालना चाहिए। कई ऐसी चीजें होते हैं, जिसे दीपक में डालने से धन में बरकत और प्राप्ति हो सकती है।
धन प्राप्ति के लिए दीपक जलाने के बाद उसमें लौंग की 2 कली डालें। दीपक में लौंग डालकर जलाने से धन में बढ़ोतरी होती है।
दीपक में काली मिर्च का दाना डालकर भी जलाना शुभ माना जाता है। काली मिर्च डालने से अचानक धन की प्राप्ति होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपक में अक्षत डालने से धन-दौलत में तेजी से वृद्धि होती है। साथ ही, घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
घर में जब दीपक जलाएं, तो उसमें चुटकी भर हल्दी का पाउडर डालें। दीपक में हल्दी डालने से भी धन की प्राप्ति के योग बनते हैं।
घर में दीपक शाम के समय में जलाएं। साथ ही, दीपक मंदिर या घर के मुख्य द्वार पर ही रखें और दीपक की लौ पूर्व दिशा में रखें।