अंक ज्योतिष में बताया गया है कि कुछ मूलांक के लोगों को लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मैरिड लाइफ में सबसे ज्यादा समस्याएं मूलांक 2 वालों को आती है।
जिनका जन्म महीने की 2,11,20 या 29 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक वाले स्वभाव से चंचल और भावुक होते हैं।
मूलांक 2 वाले प्रेम में महारथी होते हैं। इनसे हर कोई सौंदर्य और प्रेम के प्रति उनकी ज्यादा रुचि होती है। उनकी तरफ हर कोई आकर्षित हो जाता है।
इस मूलांक के लोग जल्दी भावुक हो जाते हैं। ये दूसरों के दुखों को देखर भावुक होकर रोने लग जाते हैं। इतना ही नहीं, मूलांक 2 वाले दूसरों की मदद करने के लिए मना नहीं कर पाते हैं।
मूलांक 2 के लोगों की मैरिड लाइफ में परेशानियां आती हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनाए रखने के लिए इन्हें थोड़ा सावधान रहना चाहिए।
अंक ज्योतिष में माना जाता है कि मूलांक 2 के लोग प्रेम के लिए तड़पते रहते हैं। माना जाता है कि प्रेम संबंधों में ये अधिक सफल नहीं हो पाते हैं।
मूलांक 2 वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। ये पैसों को कमाने की योजना बनाने में माहिर होते हैं और पैसों की बचत करना भी उन्हें बखूबी आता है।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
मूलांक 2 वालों को लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ