Ank Shashtra: इस मूलांक के जातकों को मिलता है सच्‍चा जीवनसाथी


By Prakhar Pandey15, Feb 2024 05:11 PMnaidunia.com

अंक शास्त्र

अंक शास्त्र में मूलांक और उससे जुड़े व्यक्ति के भाग्य और व्यक्तित्व का पता चलता है। आइए जानते है किस मूलांक के जातक को सच्चा जीवनसाथी मिलता है?

जन्मतिथि से मूलांक

व्यक्ति की जन्मतिथी से उसके मूलांक का पता चलता है। मूलांक पता होने पर व्यक्ति के भविष्य का पता लगता है।

जन्म की तारीख

जिन भी जातकों का जन्म 3,12, 21 या 30 तारीख है, उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक की गणना कुछ इस प्रकार होती है कि अगर आपका जन्म 12 तारीख को हुआ है तो 1+2 के जोड़ से 3 आपका मूलांक होता है।

स्वाभिमानी लोग

3 मूलांक वाले लोग बेहद स्वाभिमानी होते है। इस मूलांक के लोग आजाद और स्वतंत्र जीवन जीना पसंद करते है।

पढ़ाई में तेज

3,12,21 या 30 तारीख को जन्में लोग पढ़ाई में बेहद तेज होते है। यह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जमकर पढ़ाई करते है।

सहित्य और विज्ञान

इस मूलांक के लोग सहित्य और विज्ञान में काफी रुचि रखते है और इसी में अपना करियर बनाते है। 3 मूलांक वाले अपने वैवाहिक जीवन में बेहद सुखी रहते है।

कमजोर आर्थिक स्थिति

3 मूलांक वालों की आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर होती है। हालांकि यह काफी मेहनती और वफादार होते है।

प्यार में सच्चे

तीन मूलांक वाले व्यक्ति अपने जीवनसाथी के प्रति काफी ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ होते है। यह अपनों से भी काफी प्यार करते है।

अगर यह स्टोरी पसंद आई हो तो वास्तु, धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सपने में चींटी देखने से बन जाएंगे साहूकार