कष्टों से भरा होता है इन मूलांक वालों का जीवन


By Sahil09, May 2024 03:28 PMnaidunia.com

कष्टों से भरा जीवन

अंक ज्योतिष में बताया गया है कि कुछ मूलांक के लोगों का जीवन कष्टों से भरा रहता है। खूब मेहनत करने के बाद भी इन्हें सफल होने में समय लगता है।

मूलांक 4

इस लिस्ट में मूलांक 4 वालों का नाम भी शामिल है। मूलांक 4 के लोगों के जीवन में लगातार समस्याएं आने लगती हैं।

मूलांक 4 किनका होता है?

जिन लोगों का जन्म महीने की 4, 13, 23 और 31 तारीख को होता है उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के लोगों को जीवन कष्टों से भरा रहता है। 

संघर्ष से भरा जीवन

अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 4 के लोगों को जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। इन्हें जीवन में आने वाली परेशानियों से लड़ने में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। 

मूलांक 9

इस मूलांक के लोग आत्मविश्वास से भरे हुए होते हैं। यह एक बार जिस काम को करने के बारे में सोचते हैं उसे पूरा जरूर करते हैं, लेकिन इन्हें करियर में संघर्ष करना पड़ता है।

मूलांक 9 वाले लोग

महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक के लोगों के जीवन को कष्टकारी माना जाता है।

जीवन में आते हैं कष्ट

मूलांक 9 के लोग थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं और इसकी वजह से इन्हें कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि इनके जीवन को कष्टों से भरा माना जाता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

अंक ज्योतिष में बताया गया है कि कुछ मूलांक वालों का जीवन कष्टों में गुजरता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वैशाख में उगते सूर्य को जल देने से बदल जाएगी फूटी किस्मत