पैसों से गदगद रहते हैं इस मूलांक के लोग


By Prakhar Pandey13, Mar 2024 01:07 PMnaidunia.com

अंकशास्त्र

ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंकशास्त्र से भी भविष्य के बारे में जानकारी मिलती है। आइए जानते है ऐसे मूलांक के लोगों के बारे में जो पैसे कमाने में उस्ताद माने जाते है।

मूलांक का गणित

मूलांक का गणित बेहद आसान होता है। 1 से 9 तारीख के बीच जन्में लोगों को मूलांक वह तिथि ही होती है, जबकि 14 तारीख को जन्में लोगों को 1 और 4 का जोड़ 5 मूलांक होता है।

मूलांक 5

मूलांक 5 वालों के स्वामी बुध ग्रह होते है। माह के 5,14 और 23 तारीख को जन्में व्यक्तिओं का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक वालों में भी कई विशेषताएं होती है।

योजना बनाने में माहिर

5 मूलांक वाले जातक योजना बनाने में माहिर होते है। इनमें सोचने की क्षमता भी काफी मजबूत होती है। इस मूलांक वाले बेहद बुद्धिमान और साहसी होते है।

पैसे बचाने में माहिर

आर्थिक रूप से इस मूलांक वाले काफी मजबूत होते है। 5 मूलांक वाले स्वाभाव से व्यवहारिक, दूरदर्शी और बुद्धिमान होते है।

करियर में मिलती है सफलता

इस मूलांक के लोग ट्रैवल एजेंसी, मार्केटिंग, लेखक और प्रोडक्शन कंपनी के क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकते है। इनके पास व्यापार करने की भी काबिलियत होती है।

ऐसा होता है स्वाभाव

5 मूलांक वाले अपने मन की बात आसानी से किसी के सामने व्यक्त नहीं करते है। स्वाभव से शर्मीले 5 मूलांक वाले आर्ट के क्षेत्र में ज्यादा रुचि रखते है।

शुभ रंग

मूलांक 5 वालों को व्यापार में निपुण माना जाता है। इस मूलांक वालों में व्यवसाय के क्षेत्र की भी अच्छी समझ होती है। अपनी समझ बूझ से यह हमेशा पैसे से गदगद रहते है। 5 मूलांक वालों का शुभ रंग सफेद और हरा होता है।

अगर मूलांक से जुड़ी यह कहानी आपको जानकारीपूर्ण लगी तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

महादेव को खुश कैसे रखें?