भाग्यवान होते हैं मूलांक 7 वाले जातक


By Prakhar Pandey16, Feb 2024 12:38 PMnaidunia.com

मूलांक संख्या 7

अंक शास्त्र में मूलांक संख्या का भी खास महत्व होता है। आइए जानते है मूलांक 7 वालों का जीवन कैसा होता है और किस प्रकार जन्म की तिथि से मूलांक निकाला जाता है?

ऐसे निकालें मूलांक

मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक ही हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति 16 तारीख को जन्मा है तो उसका मूलांक 7 होगा। वहीं 25 को जन्मे लोगों का भी मूलांक 7 ही होता है। 25 की जन्मतिथि को 2+5 करने से 7 मूलांक बनता है।

1 से 9 तक के मूलांक

1 से 9 तारीख के बीच में जन्मे लोगों का मूलांक उनके जन्म की तारीख ही होती है। जैसे कि 5 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 ही होगा। वहीं 10 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होता है।

इन तारीखों को जन्मे लोग

अंक शास्त्र के अनुसार, 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग बेहद भाग्यशाली होते है। मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार और गुण दोष के बारे में पता लगता है।

सुख-समृद्धि में बढ़त

7 मूलांक वाले लोग घर में सभी के प्रिय होते है। यह स्वभाव से कोमल होते है, इसी कारण इन्हें परिवार में काफी ज्यादा प्यार मिलता है।

नहीं करते आजादी से समझौता

इस मूलांक के लोग कभी भी अपनी आजादी से समझौता नहीं करते है। यह संघर्षशील, शक्तिशाली और कभी न हार मानने वाले लोग होते है। 7 मूलांक वाले अच्छे विचारक भी होते है।

लव लाइफ

लव लाइफ की बात करें तो 7 मूलांक वालों के प्रेम संबंध कभी भी स्थायी नहीं रहते है। गंभीर स्वभाव के चलते यह अपने पार्टनर को अधिक समय नहीं दे पाते है। यह शादी में देरी करते है।

टिकती है शादी

भले ही यह देरी से शादी करते है या उनका प्रेम संबंध ज्यादा दिन नहीं टिकता है। लेकिन 7 मूलांक वालों का वैवाहिक जीवन काफी सुखी बीतता है।

अगर यह स्टोरी पसंद आई हो तो वास्तु, धर्म और अध्यात्म से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

विजय एकादशी से पहले बनेंगे अमीर, ऐसे करें उपाय