8 मूलांक वाले लोग कैसे होते हैं?


By Prakhar Pandey26, Feb 2024 12:45 PMnaidunia.com

मूलांक क्या होता है?

अंक ज्योतिष में मूलांक के हिसाब से व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइए जानते है 8 मूलांक वाले लोग कैसे होते है?

8 मूलांक

8 मूलांक वाले लोगों पर शनिदेव की खास कृपा होती है। आप अपनी जन्मतिथि से अपना मूलांक पता कर सकते है, अगर आप 1 से लेकर 9 तारीख के बीच जन्मे है तो वह तारीख ही आपका मूलांक होगी।

कैसे निकाले मूलांक?

मूलांक निकालने के लिए आपको अपनी जन्म तिथि जोड़नी होगी। जैसे अगर आप 17 तारीख को जन्में है तो 1+7 को जोड़कर आपका मूलांक 8 होगा। 

किन व्यक्तियों का 8 होता है मूलांक?

महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 8 होता है। वहीं अगर आपका जन्म 19 तारीख को हुआ है तो 1+9 को जोड़कर आपका मूलांक 10 आएगा, 10 को जोड़ने पर 1+0 1 आता है।

शनि ग्रह

मूलांक 8 वालों के स्वामी शनि ग्रह होते है। इस मूलांक वाले इंट्रोवर्ट स्वभाव के होते है। 8 मूलांक वाले किसी भी प्रकार के प्रमोशन से खुद को दूर रखना पसंद करते है।

शांत, गंभीर और निश्छल स्वभाव

8 मूलांक वाले बेहद गंभीर, शांत और निश्छल स्वभाव के होते है। इस मूलांक वालों के कार्यों में अक्सर रुकावट आती है, यह अपने करियर में धीरे-धीरे सफलता पाते है।

शिक्षा प्राप्ति

शिक्षा के प्रति इस मूलांक वाले काफी समर्पित होते है। यह एकांत में जीवन जीना पसंद करते है, ये लोग समाज में अलग-थलग रहते है। इस मूलांक वाले अपने लक्ष्य को निर्धारित करके पूरा करते है।

नहीं करते है फालतू खर्च

8 मूलांक वाले आर्थिक रूप से मजबूत होते है। यह कभी भी फिजूलखर्ची भी नहीं करते है, इस मूलांक वाले लोग ढेर सारा पैसा इकट्ठा करके रखते है।

अगर मूलांक से संबंधित यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बालकनी में लगाएं ये 3 पौधे, मिलेगा अपार पैसा