अंक शास्त्र में बताया गया है कि मूलांक 8 वालों को किन उपायों को अपनाना चाहिए, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
किसी भी महीने की 8, 17 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। उन्हें सफल होने के लिए कुछ खास उपाय करने चाहिए।
मूलांक 8 के लोगों को शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए, जिससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कष्टों से मुक्ति मिलती है।
शनिवार के दिन काले कपड़ों का दान करना भी शुभ माना जाता है। पैसों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए मूलांक 8 वालों को जरूरतमंद व्यक्ति को कपड़े देने चाहिए।
आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए भगवान शिव की पूजा करना शुरू कर दें। माना जाता है कि भोलेनाथ की कृपा से व्यक्ति को पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है।
पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान करना चाहते हैं तो काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुरू कर दें। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है।
मूलांक 8 के लोगों को मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। प्रत्येक मंगलवार ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
पैसों की किल्लत से छुटकारा पाने के लिए नीलम रत्न धारण करें। माना जाता है कि इसे धारण करने वालों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
यहां हमने जाना कि मूलांक 8 वालों को सफलता के लिए किन उपायों को अपनाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ