अंक शास्त्र के आधार पर व्यक्ति का मूल स्वभाव और हाव भाव का अंदाजा लगाया जा सकता है। आइए जानते है किस मूलांक वालों को कठिनाइयों में जीवन कटता है?
अंक शास्त्र की जानकारी रखने वाले लोग इसी के आधार पर जातक के भविष्य का अनुमान लगाते है। साथ ही, आने वाली घटना का संकेत और समाधान भी बताते हैं।
मूलांक 9 वाले लोगों का व्यक्तित्व बेहद ही आश्चर्यजनक और मिला जुला होता है। इनके बारे में पूर्ण रूप से जाना पाना भी कठिन माना जाता है।
9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। 18 और 27 को जन्मे लोगों का 1+8=9 और 2+7=9 का भी मूलांक 9 ही होता है।
मूलांक 9 वाले जन्म से ही बेहद साहसी और आत्मविश्वास से भरे हुए होते है। यह एक बार ठान लेते है तो कार्य पूरा करके ही मानते है।
अपने जिद्दी स्वभाव के चलते इन्हें कई बार जीवन में कठिनाईयों का सामना भी करना पड़ता है। इस मूलांक वाले लोग कठिनाइयों से भी जमकर दो-दो हाथ करते है।
9 मूलांक वाले अपने आगे किसी की भी नहीं सुनते है। गलती होने पर भी यह उसे नहीं मानते और खुद को सही साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते है।
इस मूलांक के स्वामी मंगल ग्रह होते है। 9 मूलांक वाले दिमाग से तेज और प्रभावी व्यक्तित्व के होते है। यह लोग नेचर से भी काफी आक्रामक होते हैं।
अगर मूलांक से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ