इन मूलांक वालों को आसानी से नहीं मिलता प्यार


By Sahil18, Aug 2024 04:05 PMnaidunia.com

प्यार में सफलता न मिलना

अंक ज्योतिष में बताया गया है कि कुछ लोगों का प्यार सफल नहीं हो पाता है। इन्हें अपने लिए परफेक्ट पार्टनर खोजने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इन मूलांक वालों को होती है परेशानी

प्यार के मामले में कुछ मूलांक के लोगों को कम भाग्यशाली माना जाता है। अंक ज्योतिष में बताया गया है कि 5 मूलांक के लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें प्यार में धोखा भी ज्यादा मिलता है।

मूलांक 4

इस लिस्ट में पहला नाम मूलांक 4 के लोगों का शामिल है। माना जाता है कि इस मूलांक के लोगों के लिए सच्चा प्यार हासिल करना थोड़ा मुश्किल होता है।

मूलांक 5

इस मूलांक के लोग स्वतंत्र विचारों के होते हैं। ऐसे लोगों को बंधनों में बंधना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। यही कारण है कि ये खुद को शादी और प्रेम से दूर रखते हैं। 

मूलांक 7

अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 7 के लोग रहस्यमयी होते हैं। अपने दिल की बात खुलकर न बताने की वजह से उन्हें प्यार पाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मूलांक 8

इस मूलांक के लोग जीवन में काफी महत्वाकांक्षी होते हैं। यही कारण है कि इन्हें किसी के साथ रिश्ते निभाने में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मूलांक 9

इस मूलांक के लोग अपने विचारों के साथ समझौता नहीं करते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि इस वजह से इन्हें प्यार भी आसानी से नहीं हो पाता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।

यहां हमने जाना कि किन मूलांक वालों को सच्चा प्यार नहीं मिल पाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तिल के तेल में लौंग डालकर जलाने से क्या होता है?