राहु और वास्तु दोष दूर करने के आसान उपाय


By Arbaaj20, Sep 2023 01:29 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इसमें राहु और वास्तु दोष को दूर करने के उपायों के बारे में बताया गया हैं।

बढ़ती हैं परेशानियां

मान्यताओं के अनुसार राहु दोष और वास्तु दोष के लगाने से जीवन में कई परेशानियों का आगमन होने लगता हैं।

शिवलिंग पर जल

अगर आपकी कुंडली में राहु दोष है, तो सोमवार के दिन भगवान शिव के शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। ऐसा करने से राहु दोष से छुटकारा मिलता है।

राहु का व्रत रखें

राहु दोष से मुक्ति पाने के लिए आप 18 शनिवार राहु का व्रत भी रख सकते है। व्रत रखने से राहु का दुष्प्रभाव जल्द ही दूर होता है।

दान करें

राहु दोष से जल्दी निजात पाना चाहते है, तो शनिवार के दिन लोहा या काली तिल का दान करें। इस दिन किसी भी काले चीज का दान किया जा सकता है।

नमक का पोछा

अगर आपके घर में वास्तु दोष लग गया है, तो रोजाना सुबह पानी में नमक मिलाकर पूरे घर में पोछा लगाएं।

गाय को रोटी खिलाएं

मान्यताओं के अनुसार गाय माता को भी रोटी खिलाने से वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए आप घर में तुलसी के पौधे को भी लगा सकते है। तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Shadi ke Upay: विवाह में देरी क्यों हो रही है? जानें