हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करता है। राशि परिवर्तन से हर राशि पर शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलते है। आइए जानते है राहु व बुध की युति से किन राशियों को लाभ पहुंचाने वाला है?
पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह 9 अप्रैल को वक्री होकर मीन राशि में प्रवेश कर चुके है। 18 साल बाद बुध और राहु की युति बन रही है। इस युति के चलते तीन राशि वालों को लाभ होने वाला है।
कर्क राशि के जातकों को इस युति से काफी लाभ मिलने वाला है। इस राशि वालों की कुंडली में यह युति नवम भाव में होने जा रही है।
युति के चलते कर्क राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही, काम के सिलसिले में यात्रा पर जाने का अवसर भी मिलेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेकर प्रसन्नता महसूस करेंगे।
तुला राशि वालों को इस संयोग से नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही, बुध और राहु की युति से इस राशि वालों के छठे भाव में बन रही है।
इस युति के चलते तुला राशि वालों को कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। इस अवधि में आर्थिक लाभ और दुश्मनों पर विजय भी प्राप्त होने वाली है।
कुंभ राशि वालों को इस युति से आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, पारिवारिक जीवन में शांति भी बनी रहेगी।
यह युति कुंभ राशि वालों के धन और वाणी भाव में बन रही है। ऐसे में इस युति का फायदा करियर और जॉब में प्रमोशन के रूप में भी हो सकता है। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।
अगर आपको राहु व बुध की युति से संबंधित ये स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com