राहु गोचर इन राशियों के जीवन में मचाएगा उथल-पुथल


By Kushagra Valuskar22, Jan 2024 05:21 PMnaidunia.com

राहु ग्रह

ज्योतिष शास्त्र में राहु को कठोर ग्रह के रूप में जाना जाता है। राहु के प्रभाव से व्यक्ति जीवन में पिछड़ता जाता है।

राहु गोचर

राहु हर आधे साल में राशि बदलता है। इसका प्रभाव शनि देव के समान माना जाता है।

राहु राशि परिवर्तन

राहु ने 30 अक्टूबर 2023 को मीन राशि में प्रवेश किया था। अब राहु 2025 तक इसी राशि में रहेंगे।

राहु गोचर का प्रभाव

राहु का गोचर कुछ राशियों के लिए अशुभ और नकारात्मक प्रभाव डालने वाला है। आइए आगे जानते हैं कि राहु के गोचर से किन राशिवालों को परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर लाभकारी नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कन्या राशि

राहु का गोचर कन्या राशि वालों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

मीन राशि

राहु का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर बॉस से मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मंगलवार को करें 4 चीजों का दान, होगी बजरंगबली की कृपा