2025 तक इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे राहु


By Sahil17, May 2024 12:23 PMnaidunia.com

राहु ग्रह का महत्व

वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को नवग्रह में महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल, यह ग्रह लगभग 18 महीने तक एक राशि में विराजमान रहता है। इस वजह से राहु के गोचर में थोड़ा समय लगता है।

मीन राशि में रहेंगे विराजमान

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, राहु ग्रह ने 30 अक्टूबर 2023 को मीन राशि में प्रवेश किया था। इतना ही नहीं, राहु अब 18 मई 2025 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

ये राशियां रहेंगी लकी

ज्योतिष गणना की मानें तो बृहस्पति की राशि मीन में राहु का मौजूद रहना कुछ राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों को 2025 तक भाग्य का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि

इस लिस्ट में पहला नाम वृषभ राशि के जातकों को है। राहु के मीन राशि में विराजमान रहने से इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस अवधि के दौरान आपके अटके हुए काम भी पूरे होंगे।

करियर में होगा लाभ

वृषभ राशि के जातकों को 2025 तक करियर में ऊंची छलांग लगाने के मौके मिलेंगे। इसके अलावा, धन संचय करने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।

मिथुन राशि के जातक

ज्योतिष गणना के मुताबिक, राहु ग्रह की वजह से आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आय के साधनों में भी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा, नौकरीपेशा जातकों का वेतन बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को साल 2025 तक अचानक धन लाभ होता रहेगा। इसके अलावा, आय में वृद्धि होगी और धन कमाने के नए मौके प्राप्त होंगे।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि राहु किन राशि वालों की किस्मत चमकाएंगे। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में किस दिशा में रखें सूर्य यंत्र?