ग्रहों की तिकड़ी से चमकेगा इन राशियों का भाग्य


By Kushagra Valuskar18, Mar 2024 06:12 PMnaidunia.com

शुक्र गोचर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुख और समृद्धि का स्वामी शुक्र ग्रह 31 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में राहु और सूर्य पहले से विराजमान हैं।

त्रिग्रही योग

शुक्र, राहु और सूर्य करीब 18 साल के बाद मीन राशि में युति कर रहे हैं। इसलिए त्रिग्रही योग बन रहा है।

शुभ राशियां

त्रिग्रही योग कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान करियर और व्यवसाय में उन्नति हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस त्रिग्रही योग से किन राशियों को फायदा होगा।

वृषभ राशि

इस युति के प्रभाव से आय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। काम को लेकर जो निर्णय लेंगे वह फायदेमंद होगा। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि

नौकरी और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होने से जीवन में खुशी के पल आएंगे। प्रोफेशनल लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि

इस अवधि में अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। अगर आप कारोबारी हैं तो बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

जल्द लखपति बनेंगे 3 राशि के जातक, 12 साल बाद बनेगा त्रिग्रही योग