राहु की मजबूती के लिए आज से ही करें चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल


By Sahil03, Mar 2024 02:53 PMnaidunia.com

राहु दे रहा है प्रॉब्लम

कुंडली में राहु की कमजोर स्थिति का असर जीवन पर देखने को मिलता है। ऐसी स्थिति में इंसान सोचता ज्यादा है और कार्यों को पूरा नहीं कर पाता है।

राहु ग्रह को कैसे मजबूत करें?

सवाल खड़ा होता है कि राहु को मजबूत करने के लिए क्या करना चाहिए। इसके लिए आपको खाना खाने के बर्तनों में बदलाव करना होगा। आइए इसके बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

राहु गड़बड़ होने के लक्षण

कुंडली में राहु ग्रह की स्थिति कमजोर होने का सबसे बड़ा लक्षण होता है कि आप जरूरत से ज्यादा सोचने लगते हैं। इतना ही नहीं, आप किसी कार्य पर फोकस भी नहीं कर पाते हैं।

चांदी के बर्तन में खाएं खाना

आयुर्वेद में भी चांदी के बर्तनों में खाना खाने का फायदा बताया गया है। यदि आप इन बर्तनों में भोजन करते हैं तो कुंडली में राहु की स्थिति मजबूत बनती है।

चांदी के गिलास में पानी पिएं

राहु की स्थिति को मजबूत करने के लिए आप चांदी के गिलास में भी पानी पी सकते हैं। ऐसा करने से सेहत को भी फायदा होता है।

ओवरथिंकिंग होगी खत्म

राहु की स्थिति सही होने से व्यक्ति ओवरथिंकिंग की स्थिति से भी बच पाता है। बशर्ते आपको मानसिक स्वास्थ्य का भी थोड़ा ध्यान रखना होगा।

राहु और चंद्रमा का एक साथ बैठा होना

यदि राहु और चंद्रमा एक साथ कुंडली में बैठे हैं तो समझ जाएं दोनों अलग-अलग समय पर आपको परेशान करेंगे। इसका बुरा असर आपकी सेहत पर देखने को मिलेगा।

कमजोर आर्थिक स्थिति

कुंडली में राहु कमजोर होने पर आर्थिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से भी नहीं गुजरना पड़ेगा।

यहां हमने जाना कि राहु की स्थिति खराब होने का क्या असर पड़ता है और इसे कैसे मजबूत बनाया जा सकता है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मूलांक 2 वालों की विशेषताएं