32 साल बाद एक साथ दो महानायक पर्दे पर लौटेंगे


By Arbaaj12, Oct 2023 10:29 AMnaidunia.com

एक साथ दो महानायक

फिल्म इंडस्ट्री के दो महानायक एक साथ फिर पर्दे पर आकर बवाल मचाने वाले है। आइए इन दोनों महानायकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

32 साल बाद

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन फिर एक बार 32 साल बाद साथ में स्क्रीन शेयर करने जा रहे है।

थलाइवा 170

रजनीकांत की 170वें फिल्में में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं। फिल्म का एलान लाइका प्रोडक्शन्स ने किया है।

इंडस्ट्री पर राज

एक तरह जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर रजनीकांत का राज चलता है वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ माने जाते है।

फिल्म हम

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने आज से 32 साल पहले 1991 में आई फिल्म हम में एक साथ काम किया था।

रजनीकांत की पिछली फिल्म

एक्टर रजनीकांत की पिछली फिल्म जेलर भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। फिल्म 10 अगस्त को रिलीज हुई थी।

रिलीज डेट

रजनीकांत की इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई रिलीज डेट सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही मेकर्स डेट का एलान कर सकते है।

मनोरंजन की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहेंं naidunia.com के साथ

अकेले में ही देखें भोजपुरी की ये बोल्ड फिल्में