रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस साल रक्षाबंधन 30 अगस्त को मनाया जाएगा।
राखी बंधवाने के बाद बहन को गिफ्ट दिया जाता है। एक भाई की दुविधा यह होती है कि वह गिफ्ट में क्या दें। आज आपके साथ रक्षाबंधन के लिए कुछ गिफ्ट आइडिया शेयर कर रहे हैं।
किसी को भी गिफ्ट देने का आसान ऑप्शन होता है कि आप सामने वाले की हॉबी से जुड़ा कोई तोहफा दें। इसमें पेंटिंग, संगीत, ट्रेकिंग से जुड़ी कोई भी चीज दी जा सकती है।
ज्यादातर लड़कियों को पार्लर जाना पसंद होता है। रक्षाबंधन के गिफ्ट के तौर पर आप अपनी बहन के एक दिन के पार्लर का खर्च उठा सकते हैं।
बैग, पर्स या वॉलेट एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल स्कूल से लेकर दफ्तर जाने वाली लड़कियां करती हैं। ऐसे में आप अपनी बहन को इनमें से कोई भी गिफ्ट दे सकते हैं।
भारत में फिक्स्ड डिपॉजिट को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। रक्षाबंधन के लिए आप बहन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं।
राखी के मौके पर बहन को गिफ्ट में गैजेट्स यानी मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट्स दे सकते हैं। ऐसा गिफ्ट मिलने के बाद आपकी बहन को बेहद खुशी होगी।
अगर आपकी बहन को किताबें पढ़ना अच्छा लगता है तो आप रक्षाबंधन पर उसे उसकी पसंदीदा बुक गिफ्ट में दे सकते हैं।